GOOD NEWS:ईरान से भारत पहुंचे 4,000 मीट्रिक टन एलपीजी से लदे शिवालिक शिप…

GOOD NEWS:ईरान से भारत पहुंचे 4,000 मीट्रिक टन एलपीजी से लदे शिवालिक शिप…

नईदिल्ली (NEW DELHI): भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ईरान से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए 4,000 मीट्रिक टन एलपीजी से लदी शिवालिक शिप जल्द ही भारत पहुंचेगी। यह कदम भारत की घरेलू ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और एलपीजी की सप्लाई में स्थिरता लाने की दिशा में अहम साबित होगा।

ईरान के राजदूत ने पहले ही संकेत दिया था कि इस खुशखबरी में देर नहीं होगी। इसके अलावा, ईरान के राष्ट्रपति और भारत के विदेश मंत्री के बीच हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बातचीत भी बेहद सकारात्मक रही। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह डील दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करेगी और बाजार में एलपीजी की आपूर्ति में संतुलन बनाएगी।

ग्राहक और उद्योग जगत दोनों ही इस खबर से उत्साहित हैं। देश में एलपीजी की उपलब्धता बढ़ने से घरेलू उपयोग और उद्योग दोनों के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *