घर का ताला तोड़ 8 लाख के सोने के आभूषण की चोरी…

पाकुड़(PAKUD): जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मांझलाडीह गाँव मैं एक घर का ताला तोड़ घर में घुसकर लाखों रुपए नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपए के सोने के आभूषण की चोरी कर ली गई।

घटना के समय पीड़ित घर पर नहीं थे और घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि पास के गाँव मैं जलशा चल रहा था जिसे देखने के लिए गए थे…

घर में कोई नहीं था तो इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और अलमीरा में रखे नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण लेकर चलते बना।जब जलसा देख कर घर आई तो कमरे का ताला टूटा पड़ा मिला और अलमीरा का लॉक भी टूटा हुआ था।

घर के सारे सामान बिखरे थे। इसके बाद इस घटना की सूचना हिरणपुर पुलिस को दी गई।हिरणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *