झरिया(JHARIA) झरिया घनुडीह ओपी पुलिस ने दिखाई दिलेरी कंपकपाती ठंड सिहरते बदन को देख अपने आप में महसूस किया और निश्चय किया कि घनुडीह ओपी क्षेत्र के रहने वाले गरीब, असहाय, दैनिक मजदूरी कर गुजर बसर करने वाले वृद्ध महिला पुरुषों को जांच करवाकर उनके मालवी स्थिति को देखते हुए

लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल की वितरण करने का। जिसके तहत घनुडीह ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह एएसआई अखलेश कुमार सिंह व उनके सहयोगी पुलिस कर्मियों द्वारा रविवार को कंबल वितरण किया गया। प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ गई है। जिससे गरीब असहाय दैनिक मजदूरों के साथ साथ वृद्ध महिला पुरुषों की रक्षा करना स्माजसेवियों के साथ साथ हमसब की कर्तव्य बनती है।मानव सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नही है।
वही एएसआई अखलेश सिंह ने कहा कि ओपी प्रभारी श्री सिंह व हमारे सहयोगी पुलिस कर्मियों की सहयोग से लोगों के घर घर जाकर कंबल वितरण करने के साथ लगातार एक सप्ताह से क्षेत्र की जनता से संपर्क कर वैसे वंचित परिवार को ढूंढने के साथ ही मिलकर अथासंभ मदद किया जा रहा है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…
