एक्सिडेंट रिकोर्डिंग फॉर्म का दिया प्रशिक्षण..

धनबाद(DHANBAD): डीएसपी ट्रैफिक श्री अरविन्द कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस लाइन में एक्सिडेंट रिकोर्डिंग फॉर्म (एआरएफ) का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनिल कुमार तथा आइआरएडी प्रबंधक राजेश सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को एक्सिडेंट रिकोर्डिंग फॉर्म के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

इस संबंध में सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने बताया कि सड़क दुर्घटना होने के बाद संबंधित थाना क्षेत्र के आइओ द्वारा ऑफलाइन तथा ऑनलाइन आइआरएडी फॉर्म भरा जाता है। इससे जिले में हुए दुर्घटना की मासिक तथा वार्षिक रिपोर्ट तैयार की जाती है। रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटना को कम करने के प्रयास किए जाते है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *