कतरास में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप, तीन युवकों ने कुकर्म के बाद बनाया वीडियो, 2 गिरफ्तार..

कतरास(KATRAS): कतरास थाना क्षेत्र की जरलाही बस्ती की एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने गुरुवार की देर शाम दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है.

जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की है. तीनों नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर जलराही और अकाश किनारी बस्ती के बीच झाड़ियों में ले गए और उसे अपनी हवश का शिकार बनाया. दरिंदों ने नाबालिग का एक वीडियो भी बनाया है.

नाबालिक के विरोध करने पर तीनों युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. डर से बच्ची अपने घर वालों को कुछ नहीं बता रही थी.

लेकिन बार-बार युवकों द्वारा वीडियो वारल करने की धमकी देने पर देर शाम उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने तुरंत कतरास थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ अकाश किनारी मैदान के समीप छापेमारी कर दो युवकों को दबोच लिया. पुलिस हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *