नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम स्कूली बच्चों ने निकली जागरूकता रैली…

धनबाद(DHANBAD) नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जवजीवन नगर स्थित pks रिहैबिलिटेशन सेंटर में मंगलवार को वर्ल्ड ऑटिज़्म डे के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर… किया जो पहला कदम स्कूल से होते हुए. जगजीवन नगर होते हुए स्कूल पहुंचे।

ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों के बारे में लोगो के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए,कई फ्रन गेम करवाएं गए जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे कलर से अपने हाथों की हथेली से दीवाल पर कलर लगाया और उसे देखकर उनके चेहरे पर जो हंसी आई वह देखते बन पड़ रही थी।सचिव अनिता अग्रवाल ने बताया कि यह एक विकास विकार है। विकार को सामाजिक संपर्क और संचार के साथ कठिनाइयों की विशेषता है।

जिसमें प्रतिबंधित और दोहरा व्यवहार भी शामिल है।इनके लक्षण धीरे धीरे विकसित होते है। ऑटिज़्म के विकार को धीरे धीरे दूर किया जा सकता है। इसके लिए माता पिता के साथ साथ आसपास के लोगो को जागरूक होना आवश्यक है। आज की जागरूकता रैली का एक और उद्देश्य भी था कि 18 वर्ष के उम्र के दिव्यांगजन यह संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव हेतु की भारत का भाग्य विधाता हु अब तो मैं भी मतदाता हूँ।

हमको सभी को समझाना है कि सबको वोट देना है जिससे दिव्यांग भी मतदान में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी तय करे। संदेश के पोस्टर हाथ मे ले सभी दिव्यांगजन का इस अभियान का उद्देश्य सामाजिक उत्तरदायित्व निभा जागरूक करना था।

NEWS ANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *