बरमसिया के बिचाली गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख..

धनबाद(DHANBAD): गुरुवार को बिजली ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के कारण धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित बिचाली गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस हादसे में लाखों रुपये की क्षति की आशंका जतायी जा रही है।

अगलगी कि इस घटना में पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। आग ने गोदाम मे खड़े बिचाली लोड एक पिकअप वैन को भी अपने चपेट में ले लिया। हालांकि, समय रहते लोगों ने पिकअप वैन मे लदे बिचाली को खाली कर दिया। इसके अलावा, गोदाम के आसपास स्थित दुकानें भी जल गई हैं।

बरमसिया एफसीआइ गोदाम के पीछे यदु यादव ने अपना बिचाली गोदाम बना रखा था। इसी में आग लगी। यदु यादव ने बताया कि घटना के समय गोदाम में कोई आदमी नहीं था।


गोदाम से धुआं निकलते देखकर पड़ोसियों ने फोन से सूचना दी। साथ ही धनसार थाना और अग्निशमन विभाग को भी फोन पर जानकारी दी गई। स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी दमकल गाड़ी लेकर पहुंच गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *