सोनारपाड़ा सीमावर्ती इलाका में गेहू के खेल में लगी आग लाखो का नुकसान…

30 बीघा से अधिक खेतो में लगी गेहू फसल हुई नष्ट

पाकुड़(PAKUD) जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल सीमावरती इलाका सोनारपाड़ा में 30 बीघा से अधिक खेत में खड़े गेंहू के खेत में अचानक आग लग गई.

वही इस आगलगी की घटना में किसान राजीव दत्ता, निर्मल मंडल, समीम शेख, लालटू शेख, खोकन शेख, हबीबुल्ला शेख,आशादुल शेख, ठोम शेख, आलमगीर शेख समेत अन्य किसानों के खेत मे लगे गेंहू के फसल में आग लगने से जलकर राख हो गया। किसानों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पास के गांव कानिझाडा के किसानों के द्वारा खेत में आग लगा दी जाती है.

वही इस वर्ष भी कानिझाडा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत से गेंहू काटकर पलारी में आग लगा दी. जहां आग की लपटें देखते ही देखते पूरे खेत में कुछ ही मिनटों में फैल गई. जिसके बाद किसान व आसपास के लोगों ने आग को बुझाया।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *