हर हाल में एफआईआर दर्ज होना चाहिए, ये बांग्लादेश नहीं है: अमर..

पाकुड़(PAKUD): पुर्व घोषित कार्यकम के तहत् नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, सारठ विधायक रणधीर सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता झारखंड बंगाल सीमा अंतर्गत गोपीनाथपुर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने गोपीनाथपुर के मोड़ पर ही उनसे मिला और बारी बारी से घटना की जानकारी दी।

अमर बाउरी नेता प्रतिपक्ष

कई घरों में आग लगा दिया गया था, तोड़फोड़ सहित पत्थर फेंका गया था। ग्रामीणों ने अपना अपना दुखड़ा सुनाया, वही अमर बाउरी ने बारी बारी से सबको सुना और भरोसा दिलाया की उनके साथ विधि सम्मत न्याय दिलाया जायेगा। वही इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पत्रकारों को बताया की गौ हत्या वो भी हिंदू के जमीन पर सारे आम कत्ल करना कितनी साहस की बात है,

जबकि यह झारखंड में प्रतिबंधित है। और बंगाल से नदी पार कर सैंकड़ों की संख्या में गोली, पत्थर, बम से लैस होकर आना और हंगामा करना गलत है, वही इस संबंध में मुख्यमंत्री या मंत्रियों का चुप्पी साधना मतलब साफ है, यह कांग्रेस झामुमो का गठबंधन सरकार है यह सरकार जवाब दे की राज्य में गौ हत्या प्रतिबंधित है या नहीं। ग्रामीणों ने घर छोड़ कर जाने की बात कर रहा है, मतलब कितना भयभीत है,

इसका जवाब राज्य सरकार को देना होगा। थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होना साबित करती है की जिला प्रशासन सरकार के इशारे में कार्य कर रही है। यहां के सांसद गायब है, विधायक जेल में है इससे दुर्भाग्य यहां के जनता के लिए क्या हो सकता है। इस मामले को लेकर दिल्ली तक रिपोर्ट किया जायेगा। जब तक मामला पूरी तरह से भयमुक्त नहीं हो जाता है,

पुलिस प्रशासन को यहां पुलिस पिकेट बनाना चाहिए ताकि यहां के नागरिक सुरक्षित रह सके। वही विधायक अनंत ओझा ने कहा की आज यह हाल बांग्लादेशी घुसपेटी के कारण हो रहा है, जिस तेजी से इन लोगो की जनसंख्या बड़ रही है, यह भविष्य में चिंता का विषय है, इस पर राज्य सरकार को कदम उठाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल हमारे देश में है, बांग्लादेश में नही। भाजपा इस मुद्दे पर केंद्र तक आवाज उठाएगी ताकि हमारा समाज भयमुक्त और सुरक्षित रह सके। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित जिले भर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वही आज पहले से ज्यादा माहौल शांत था और ग्रामीण अपने कार्य में लिप्त दिखे लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *