फिल्मी कोना : अभिनेत्री ने विधायक की बहू बनने के लिए बदला धर्म, बिजनेसमैन से रचाई शादी, करियर को दिखा के ठेंगा बन गई करोड़ों की मालकिन..

नई दिल्ली(NEW DELHI): ‘टार्जन द वंडर कार’, ‘वॉन्टेड’ , ‘पाठशाला’ और ‘मोड़’, ‘ये दिल मांगे मोर’ ‘कैश’, ‘शादी से पहले’, ‘शादी नम्बर वन’ और ‘संडे’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग और अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर चुकी एक्ट्रेस ने हाल ही खुलासा किया कि अब वह फिल्मों में दोबार नहीं आएंगी क्योंकि वह अपनी लाइफ में काफी खुश हैं.


यहां हम बात कर रहे हैं 37 साल की हो चुकीं आयशा टाकिया की. बता दें कि आयशा भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इसके साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खूब चर्चा में रहती हैं. उनका नाम बॉलीवुड की गुमनाम एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुका है.


इसके साथ ही आशिया का नाम उन एक्ट्रेसेस गिना जाता है, जो स्टारडम, शोहरत और ग्लैमर के चकाचौंध में आई तो जरूर लेकिन वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकीं. इसके साथ ही उन्होंने अपना अस्तित्व बचाने के लिए अपनी लाइफ का सबसे बड़ा फैसला कर हर किसी को चौंका दिया.


जी हां! आयशा टाकिया को लेकर ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने फ्लॉप करियर को देखते हुए अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला कर डाला और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और विधायक रहे अबू असीम आजमी की बहू बन गईं.


आयशा की शादी 2009 में हुई थी. इस शादी से उनको एक बेटा है. शादी के बाद आयशा ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और मुंबई में गुमनाम हो गई हैं. बता दें कि आयशा के पति फरहान एक बिजनेसमैन हैं. वह होटल और रेस्टारेंट बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं. इसके अलावा फरहान राजनीति में काफी दिलचस्पी रखते हैं.


अब आयशा के ससुर अबू असीम आजमी की बात करें तो, वह महाराष्ट्र का सबसे अमीर न्यूज़ फास्ट। विधायक में गिने जाते हैं. वह मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर कार्यरत हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, उनके पास 142 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं उनके बेटे फरहान की नेटवर्थ 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की है.

News ANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *