सिंदरी सिटीजन की ओर से फगुआ मिलन समारोह का आयोजन रोड़ा बाँध में किया गया आयोजन….

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी सिटीजन सिंदरी की ओर से फगुआ मिलन समारोह का आयोजन सिंदरी रोड़ा बाँध में किया गया आयोजन।जिसकी अध्यक्षता शैलेंद्र द्विवेदी ने किया।इसमें मूर्खअतिथि महेंद्र पांडे सरदार हरेंद्र सिंह सुरेश महतो नेपाल महतो आदित्य दुबे जितेंद्र पाठक भोला पासवान और हजारों की संख्या में मूर्ख गण मौजूद थे उन मूर्ख के सम्मान में रविंद्र प्रसाद जितेंद्र शर्मा लोजपा (R) राजन कुमार चंचल पूरे जोर शोर से लगे हुए थे और विशिष्ट मूर्ख अतिथियों का भी आगमन और स्वागत भी हो रहा था।

इस फगुआ मिलन में तरह-तरह के फगुआ गीत गया गया जिसमें बिहार के गायक (ब्यास) राजू ठाकुर और उनके सहयोगियों के द्वारा इस मिलन समारोह का रंगा रंग आगाज कर पूरा रोड़ा बांध दुर्गा मंडप मैदान को होली के गीत से रंगीन कर दिया गया । इस फगुआ में मिलन में सिंदरी शहर वाशी भी आनंद उठा रहे थे।उपस्थित साथी गण सुनील कुमार मिश्र पिंटू कुमार मन्नत कुमार के अलावा अनेकों लोग उपस्थित थे.

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *