Exit Polls में फिर से नीतीशे कुमार, 140-150 सीटें मिलने के आसार; 5 तक सिमटे PK…

Exit Polls में फिर से नीतीशे कुमार, 140-150 सीटें मिलने के आसार; 5 तक सिमटे PK…

बिहार(BIHAR): बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। अब एग्जिट पोल के नतीजे प्रसारित होने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में NDA गठबंधन को कुल 140 से 150 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं जबकि महागठबंधन को 85 से 95 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जन सुराज को 0 से 5 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं।

सुत्रो के मुताबिक, पहले चरण की 121 सीटों में से NDA को  को 60 से 70 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि महागठबंधन को 45-55 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं मिलती दिखाई गई है। सर्वे में कहा गया है कि पहले चरण के दौरान प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुल पा रहा है।

एग्जिट पोल के अनुसार, नीतीश कुमार की जेडी(यू) पहले चरण में लगभग 35-45 सीटें जीत सकती है, जबकि विपक्षी आरजेडी को 25-35 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे में भाजपा को 20-30 सीटें और कांग्रेस को केवल 5-10 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास पासवान) को 0-5 सीटें मिलने की संभावना है। लेफ्ट की तीनों पार्टियों को 10-15 सीटें मिलने की संभावना है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और आईपी गुप्ता की IIP का भी पहले चरण में खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

हालांकि ये सिर्फ सर्वे के आंकड़े हैं। अंतिम चुनावी नतीजे 14 नवंबर को जारी होंगे, जब वोटों की आधिकारिक गिनती होगी। एक तरफ भाजपा-जेडीयू समेत पांच दलों के NDA गठबंधन को उम्मीद है कि फिर से राज्य में उनकी सरकार की वापसी होगी, वहीं तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को उम्मीद है कि इस बार बिहार के लोग पुरानी नीतीश सरकार की जगह नई तेजस्वी सरकार देखेंगे।

बहरहाल, दोनों धड़ों के जीत के अपने-अपने दावे और उसके पीछे की वजहें हैं लेकिन अंतिम परिणाम शुक्रवार को आने पर ही पता चल सकेगा कि किसके दावों में कितना दम था।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *