EXCISE RAID:निरसा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई,करीब 01करोड़ की अवैध शराब ज़ब्त…

EXCISE RAID:निरसा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई,करीब 01करोड़ की अवैध शराब ज़ब्त…

धनबाद(NIRSA):धनबाद के निरसा स्थित गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी छापेमारी करते हुए मिनी फैक्ट्री का उदभेदन किया है .छापेमारी में विभिन्न ब्रांडो के नकली मिक्स ब्रांड पकड़े गए जिसमें हाई लेवल की शराब को बनाने के लिए लो ग्रेड की शराब का इस्तेमाल किया जा रहा था…इसके लिए लोगो, रैपर,और बोतल की रिपैकेजिंग और रिफिलिंग के लिए उपकरण का इस्तेमाल किया जा रहा था.. मौके से 1730 पेटी नकली शराब जब्त की गई है वहीं खाली बोतल और ड्राम के अलावा तैयार की गई शराब को जब्त की गई है जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की बताई जाती है…..छापेमारी के दौरान तीन धंधेबाज सुमित कुमार ,प्रीतम कुमार सिंह और रणवीर कुमार सिंह को उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि NH से सटे चारदीवारी के अंदर पूरे सुनियोजित तरीके से अवैध शराब का मिक्स ब्रांड बनाने के बाद इसे होटलों ढाबों और राष्ट्रीय राजमार्गो में खपाने के साथ दूसरे जिलों में भी भेजा जाता है…. बताया जाता है इस अवैध शराब की सप्लाई होली से पहले बिहार में करने की तैयारी थी..

सहायक उत्पात आयुक्त रामलीला रवानी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कोई नया पार्टी निरसा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार कर रहा है..पकड़े गए तीन कर्मियों से पूछताछ में पता चला कि इस शराब का कारोबार का मुख्य सरगना पुटकी का सुभाष चौधरी और मैथन का मोना शर्मा है… वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त फैक्ट्री का जमीन जमुना सिंह का है जहां पहले क्रशर उद्योग चलता था अब वहीं पर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का संचालन शुरू किया था..शराब माफियाओं के साथ उत्पाद विभाग की टीम जमीन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने में जुटी है..

छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी के अलावा टी कुजूर,अमित कुमार कुलदीप,जय कुमार ,जितेंद्र कुमार सतेंद्र कुमार और अमित कुमार उत्पाद विभाग के अधिकारी शामिल थे

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष कुमार साव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *