गढ़वा में एन’काउंटर, रंका थानेदार को लगी गोली…

झारखंड(JHARKHAND) : गढ़वा में पुलिस और नक्सली संगठन JJMP के बीच आज मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इस गोलीबारी में गढ़वा के रंका थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोली लगी है।

गोली उनके बांह में लगी है। जिसके बाद उन्हें गढ़वा के सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका रेफर किया गया।

जख्मी जवान को देखने के लिए रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता, ADG अभियान संजय आनंद लाटकर मेडिका हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

JJMP संगठन के नक्सलियों की गढ़वा में होने की खबर पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस को आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पलामू जोन के IG राजकुमार लकड़ा ने की है।

News ANP के लिए गढ़वा से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *