ENCOUNTER:धनबाद में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल…

ENCOUNTER:धनबाद में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल…

धनबाद (DHANBAD ): झरिया के भागाबांध ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए। घायलों में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन शामिल हैं। इनमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।

पुलिस के अनुसार अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन धनबाद के निवासी हैं। बताया गया है कि ये तीनों हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे और इसी मामले में पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रांची में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में रांची पुलिस धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी झरिया के भागाबांध इलाके में छिपे हुए हैं।

सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए जबकि तीसरा भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया।

घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके से पुलिस ने हथियार, कई मोबाइल फोन और बम भी बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *