बिजली विभाग के एटीपी मशीन संचालक ग्राहकों का 27 लाख रुपया हारा आईपीएल सट्टे में, पुलिस हिरासत में…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।मुगमा कंचंडीह स्थित बिजली सब स्टेशन में आइडिया इंफिनिटी सॉल्यूशन संस्था के कर्मी द्वारा 27 लाख गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में मुगमा बिजली विभाग सब स्टेशन में एटीपी मशीन संचालक कुमारधुबी निवासी विशाल कुमार को शिकायत के बाद निरसा पुलिस ने हिरासत लिया है। बताया जा रहा है कि विशाल निरसा के मुगमा सब स्टेशन में प्राइवेट संस्था के द्वारा एटीपी मशीन संचालक का काम करता था।

जहां बिजली उपभोक्ताओं का पैसा जमा लेता था। इस दौरान विशाल ने मार्च माह के ग्राहकों के जमा 27 लाख गबन कर दिया। मामले का उजागर तब हुआ जब एसडीओ ने अप्रैल माह का बैंक अकाउंट देखा। विशाल से पूछताछ में पता चला कि विशाल सभी पैसे आईपीएल के ऑनलाइन सट्टे में हार गया । अधिकारियों के होश उड़ गए। जिसके बाद आइडिया इंफिनिटी सॉल्यूशन संस्था शिकायत निरसा थाना में किया गया पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। और बिजली विभाग के अधिकारी लगातार विशाल के घर पहुंच कर उसके परिजन से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है

अब सवाल यह है कि अगर विशाल ने एक माह के पैसे को गबन कर किया तब पैसे के मोनिटरिंग करने वाले अधिकारी कहा थे। जब विशाल प्रत्येक दिन बिजली उपभोक्ताओं से पैसे जमा लेता था तो एकाउंट मैनेजर हर दिन का हिसाब क्यो नही लेते थे।इस संबंध में मुगमा सब स्टेशन के एसडीओ ने कहा की आइडिया इंफिनिटी सॉल्यूशन संस्था के एटीपी मशीन ऑपरेटर द्वारा ग्राहकों का पैसा गबन करने का मामला है। संस्था से बैंक स्टेटमेंट मांगा गया है। जिसके बाद पूरी राशि की जानकारी मिल जाएगी। पैसा वापस करने के लिए संस्था को 30 दोनों का समय दिया गया है। नहीं तो बिजली विभाग द्वारा संस्था के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया जाएगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *