धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पॉश इलाके “आपनो घर” सोसाइटी में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी झरिया के कोल एवं फर्नीचर व्यापारी अमित अग्रवाल से जुड़े जीएसटी चोरी के मामले में की गई है, जिसकी अनुमानित राशि 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमित अग्रवाल पर फर्जी कंपनियों और फेक बिलों के माध्यम से बड़े पैमाने जीएसटी( GST )चोरी कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप है।
छापेमारी ईडी और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में की जा रही है। ईडी की टीमों ने “आपनो घर” के साथ-साथ झरिया स्थित उनके कई व्यावसायिक व आवासीय परिसरों पर एक साथ दबिश दी।
तलाशी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और नकदी जब्त की गई है।आपनो घर” सोसाइटी और झरिया क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। ईडी की टीम द्वारा छानबीन देर रात तक जारी रहने की संभावना है। मामले से जुड़े धनबाद के कई अन्य कारोबारी और बिचौलिए भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

