
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन, कहा—आम लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ…
रानीगंज(WEST BENGAL): आसनसोल–दुर्गापुर शिल्पांचल के लोगों के लिये अब आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और आसान हो गई है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड और आशा किरण एनजीओ के सहयोग से क्षेत्र के लिये एक एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। यह एम्बुलेंस दिन-रात, यानी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
इस एम्बुलेंस का उद्घाटन भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक लखन घरुई सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में नेताओं ने कहा कि शिल्पांचल क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत एक सराहनीय पहल है। इससे आम लोगों को आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुँचने में मदद मिलेगी और कई जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यह सेवा क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिये काफी लाभकारी साबित होगी।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट
