EC का बड़ा फैसला, 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे…

EC का बड़ा फैसला, 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे…

दिल्ली(DELHI): चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। इससे लंबी कतारों और मतदान में देरी की समस्या हल होगी। पहले 1500 तक मतदाता एक ही केंद्र पर पंजीकृत हो सकते थे, लेकिन अब यह संख्या घटाकर 1200 कर दी गई है। नये मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यह फैसला दशकों से लंबित मुद्दे का समाधान है। इसके अलावा, आगामी चुनावों में मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने और एजेंटों को प्रशिक्षण देने के भी अहम कदम उठाए गए हैं। 31 मार्च से पहले सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि सभी राजनीतिक दलों की चिंताओं का समाधान किया जा सके। इसके साथ ही, 18 मार्च को चुनाव आयोग एक बैठक बुलाएगा, जिसमें गृह सचिव और अन्य अधिकारी शामिल होंगे। चुनाव आयोग की यह पहल देशभर के नागरिकों को और भी सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *