
धनबाद(DHANBAD):धनबाद SSP के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है.. चोरी की 03 बाइक बरामद करने के साथ 02 बाइकचोर को भी गिरफ्तार किया है..इस बाइकर्स गिरोह का मास्टरमाइंड बलियापुर का विकास राम है…
डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने शुक्रवार को नगर थाना में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी उसी के आधार बाइक चोरी कर बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है, जो धनबाद शहर से मोटरसाइकिल चोरी कर बलियापुर में कम दाम में बेचते थे.. मात्र 07से 10 हजार में ये चोरी की बाइक खपाते थे…
धनबाद पुलिस ने विकास राम को गिरफ्तार किया और उसके बयान तथा निशानदेही पर उसके घर से एक हीरो पैशन प्रो बाइक बरामद की गई। इसके अलावा, उसके दोस्त लाल कुरैशी के घर से एक और पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई। खड़काबाद निवासी तापस के घर से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। वहीं
एक बाइक हीरो पैशन प्रो जिसका चेचिस नंबर घिसा हुआ है – JA06ERKGJ18642
दूसरा मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो जिसका चेचिस नंबर घिसा हुआ है और इंजन नंबर HA10ACKHD59210 भी घिसा हुआ मिला है…इसके वाहन मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है..
डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और चोरी की बाइक बरामद कीं।
वही डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि एक दूसरे मामले में वादी किशोर राम के लिखित आवेदन के आधार पर घर में आग लगाने और जान मारने की नीयत से प्रहार करने के आरोप में प्राथमिक अभियुक्त गोविंद कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की जानकारी दी..
NEWS ANP के लिए गोविंद की रिपोर्ट

