दो माह माह से पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने किया 5 घंटे तक चला आन्दोलन..


झरिया(DHANBAD) :
पिछले दो माह से पीट वॉटर की समस्या झेल रहे साउथ तीसरा, हुचुकटाड़ और बीआर कंपनी के सैकड़ो ग्रामीण सोमवार को सडक पर उतर गए. एंटी एसटी जिनागोरा प्रबंधन का विरोध करने लगे और लगभग 5 घंटे तक आंदोलन चला.

इसके बाद प्रबंधन डीके माजी से ग्रामीणों की वार्ता हुई और पीट वाटर नियमित देने की बात कही. उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. जानकारी के अनुसार जिनागोरा बोर होल से पीट वाटर की आपूर्ति पाइपलाइन के द्वारा खटाल धौड़ा, हुचूकटाड़ और बीआर कंपनी के लोगो को की जाती है. पिछले दो माह से पीट वाटर की आपूर्ति दो-दो दिन बाद किया जाता था. वह भी महज घंटे डेढ़ घंटे के लिए ही पानी चलता था.

इस भीषण गर्मी में 2000 की आबादी पीट वाटर के लिए परेशान थे. कई बार प्रबंधन को समस्या से जानकारी दी गई. टैंकर से जलापूर्ति करने को कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन जान बूझकर पानी नहीं देना चाह रहा है, ताकि यहां से लोग भाग जाए और आराम से परियोजना चलाने का काम किया जाए, लेकिन प्रबंधन की मंशा गलत है.इसलिए जनहित में कार्य करें नहीं तो और उग्र आंदोलन होगा.

आन्दोलन करने वालों में रामजतन पासवान, महेश यादव, गोलू यादव, दुखूं बाउरी, सावित्री देवी, दीनानाथ पासवान, गोरेलाल पासवान, नवल कुमार यादव, जिंदा यादव, ललिता देवी, गीता देवी, चिंता देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी और अंजली देवी आदि थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *