हिट एंड रन के तहत बनाये गए नये कानून को लेकर, वाहन चालकों ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को वाधित करते हुए किया परिवहन मंत्री का पुतला दहन…

झरिया। केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन के तहत बनाये गए कानून में बदलाव कर नये कानून को लागू करने के खिलाफ मे ट्रांसपोर्ट कंपनियों के साथ साथ वाहन चालकों ने बनाये गए कानून को वापस लेने की मांग करते हुए

2 जनवरी 2024 से पुरे देश में यातायात को पुरी तरह से वाधित करते हुए विरोध प्रदर्शन के साथ सड़क पर उतर गए हैं। वही बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को बंद करते हुए नये कानून को वापस लेने की मांग करते हुए

परिवहन मंत्री का पुतला दहन के साथ विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जबतक केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गए कला कानून वापस नहीं लिया जायेगा तबतक यह आंदोलन अनिश्चित कालीन जारी रहेगा।
रिपोर्ट भोला बाउरी।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द के साथ भोला बाउरी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *