DU में जॉब मेला 31 कंपनियां देंगी 1500, पदों के लिए मौका…

DU में जॉब मेला 31 कंपनियां देंगी 1500, पदों के लिए मौका…

दिल्ली(DELHI): DU में 7 मई 2025 को नौकरी और इंटर्नशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 31 कंपनियां हिस्सा लेंगी और 1500 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। यूजी, पीजी और पीएचडी के छात्र इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अब तक तीन हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, वहीं छात्र बिना पंजीकरण के भी सीधे मेले में पहुंच सकते हैं।

यह मेगा इवेंट नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्टेडियम में आयोजित होगा। कंपनियां यहां न्यूनतम 3.5 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज के साथ भर्ती करेंगी। वहीं, इंटर्नशिप के लिए स्टाइपेंड 5000 से 30000 रुपये तक निर्धारित किया गया है। इंटर्नशिप लचीले घंटे और वर्चुअल मोड में भी उपलब्ध होगी।

DU के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की इंचार्ज प्रोफेसर हेना सिंह ने बताया कि इस बार भी पुरानी कंपनियों के साथ कई नई कंपनियां भी कैंपस पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मेले में पहले और दूसरे वर्ष के छात्र इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंतिम वर्ष के छात्र नौकरी के लिए हिस्सा ले सकेंगे। डीयू के पास कर चुके छात्र भी इस मेले में भाग ले सकते हैं।

प्रत्येक छात्र तीन कंपनियों के समक्ष उपस्थित हो सकता है, जिससे अधिकतम नौकरी अवसर प्राप्त हो सकें। इस मेले में शामिल प्रमुख कंपनियों में मुथूट फाइनेंस, बजाज एलायन्स, एक्सपर्ट ग्लोबल, एफआरआर फोरेक्स, कैपिटल गुड्स, शाही एक्सपोर्ट, बजाज कैपिटल, बैक बैंचर और इमिग्रेशन डेस्क जैसी कंपनियां शामिल हैं।

यह अवसर छात्रों के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका साबित होगा।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *