ढुलू महतो ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में माथा टेका..

धनबाद(DHANBAD): आप सब के स्नेह से अभिभूत हूँ, जैसे-जैसे हमारा जनसंपर्क अभियान आगे बढ़ रहा है आप सब के साथ और माननीय मोदी जी और भाजपा के प्रति आपके विश्वास को देखकर विरोधियों के खेमें में हड़कंप मच चुकी है।

धनबाद के जिस भी क्षेत्रों में जा रहा हूँ वहां मेरे प्रति आपका अथाह प्रेम भाजपा परिवार का हौसला बढ़ा रहा है। उक्त बातें धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिलने के क्रम में कहीं।

ढुलू महतो ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान धनबाद के गुरुद्वारा में माथा टेका एवं शिख भाइयों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी अरदासों में देश और माटी के लिए प्राण न्योछावर करने के संदेश। हम सब को भी गुरुगोबिंद सिंह के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। अपने देश को सुदृढ़ और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। हमें अपना ऐसा नेता चुनना चाहिए जो देश के लिए कार्य करे। हमें देश के लिए अपना सर्वश्व त्याग करने वाले के लिए हम सब को मिलकर वोट करना है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में जो पूंजीपति बैठे हैं वे बस अपने ऐ.सी. वाले कमरों में बैठकर लोगों को केवल झूठा बयान और लोगों को बहकाने का काम कर रहें है। लेकिन इस बार जनता जनके झूठे बहकावे में नहीं आने वाली सब मिलकर एक होकर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी जी को वोट करेगी और भाजपा को जिताएगी।

धनबाद विधानसभा में वो दर्जनों स्थानों में पहुंचे। उन्होंने धनबाद बार काउंसिल के अधिवक्ता सदस्यों से मिलकर भी समर्थन मांगा। चैम्बर ऑफ कॉमर्स व धनबाद मोटर डिलर्स एसोसिशन के सदस्यों से मुलाकात किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वो जहां भी गये लोगों का अपार समर्थन मिला। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजनों की उपस्थिति रही।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *