धनबाद पुलिस ने अमरदीप भगत हत्याकांड का खुलासा कर दिया है इस मामले में पकड़े गए पांच अपराधियों गिरफ्तारी के साथ ही उनके पास से हत्या में प्रयोग की गई एक देसी कट्टा ,एक पिस्टल,11 जिंदा कारतूस, मोबाइल ,सोने की अंगूठी, मृत का पर्स अन्य कागजात के समान के साथ दो बाइक बरामद किया है
धनबाद एसपी एचपी जनार्दन ने इस हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि पिछले 21 जून की सुबह धनबाद के लॉ कॉलेज ग्राउंड कैंपस में एक अज्ञात व्यक्ति को गोली मारी गई थी..घायल अवस्था में युवक को SNMMCH भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया… बाद में मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमरदीप के रूप में हुई,मृतक की मां सोनी देवी के द्वारा हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी
इस कांड का उद्वेदन करने के लिए डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई और जब मामले की जांच और पूछताछ में चार अन्य सहयोगी आरोपियों के नाम सामने आए जिसमें प्रेम डोम उर्फ सोना बाबू ,सनी मंडल ,मुकेश कुमार बिट्टू कुमार उर्फ टकलू इन सभी को अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है
बताया जाता है कि छीनतई के दौरान मृतक अमरदीप के द्वारा विरोध करने पर प्रेम डोम और सोना ने पिस्तौल से गोली मार दिया था
एसआईटी टीम के द्वारा जब पूछताछ की गई तो पांचों अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की और इस हत्याकांड में प्रयोग की गई हथियार के साथ मृतक से छीने गए सामान भी बरामद किया गया ..धनबाद एसएसपी ने इस कांड के उद्वेदन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की तारीफ की है..प्रेस वार्ता के दौरान धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ,डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार के अलावा धनबाद थाना इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर ,बैंक मोड़ थाना प्रभारी वकार हुसैन धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे…
NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..