धनबाद (DHANBAD): पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कपिल चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में धनबाद थाना एवं बैंकमोड़ थाना के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे स्टेशन धनबाद के मुख्य द्वार की ओर से गुरुवार की देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ..
वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन का काला फ़िल्म उतरवाकर MV एक्ट के प्रावधान के अनुरूप जुर्माना लगाया गया ..
03 बिना नंबर प्लेट वाले मोटरसाइकिल एवं नशे की हालत में होंडा सिटी कार चला रहे एक वाहन एवं उसके चालक को थाना लाया गया है। इन सभी के विरुद्ध MV एक्ट के सुसंगत धाराओ में आगे की कार्रवाई की जा रही है..
विदित हो कि धनबाद के नए SSP प्रभात कुमार ने धनबाद में वरीय पुलिस अधीक्षक का प्रभार लेने के बाद सबसे पहले ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता बताया था…और सचमुच में इसका असर अब दिखने लगा है…धनबाद में लगातार ट्रैफिक पुलिस द्वारा जहां जगह जगह वाहन जांच किए जा रहें है वहीं धनबाद के नए सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी ने भी ख़ुद नेतृत्व करते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुट गए है…
NEWS ANP के लिए गोविंद के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

