Dhanbad News: सावन की अंतिम सोमवारी आज, शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु…

Dhanbad News: सावन की अंतिम सोमवारी आज, शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु…

धनबाद(DHANBAD):चार अगस्त को श्रावण मास की अंतिम सोमवारी है. इसे लेकर कोयलांचल के शिवालयों में विशेष तैयारी की गयी है. इस अवसर पर भूईंफोड़ मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक होगा. यहां सावन की हर सोमवारी पर बाबा का विशेष शृंगार किया जाता है. अंतिम सोमवारी पर भी भक्तों की टोली ने विशेष शृंगार की व्यवस्था की है. वहीं खड़ेश्वरी मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक ईख के रस, गंगाजल, मधु, दही से किया जायेगा. यहां बाबा का शृंगार भस्म व फूलों से किया जायेगा. शिव शक्ति मंदिर माडा कॉलोनी, विकास नगर शिव मंदिर, डीजीएमएस स्थित बूढ़ा शिव मंदिर व अन्य शिव मंदिरों में अंतिम सोमवारी को लेकर आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. सुबह से ही मंदिरों के पट भक्तों के लिए खोल दिये जायेंगे. वहीं शाम को भजन मंडली द्वारा भजन किया जायेगा.

शक्ति मंदिर में होगा शिव शक्ति जागरण
शक्ति मंदिर में सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ बाबा दरबार का पट खुलेगा. सावन की अंतिम सोमवारी पर यहां हर साल शिव शक्ति जागरण कराया जाता है. इस दिन रात नौ बजे से जागरण कराया जायेगा. अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. कल भक्तों के बीच फलाहारी प्रसाद वितरित होगा.

कांवरियों का जत्था हुआ रवाना
अंतिम सोमवारी पर सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबाधाम के लिए प्रस्थान करनेवाले कांवरियों का जत्था रविवार को शिवालय पहुंचा. यहां कांवरियों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर कांवर यात्रा निर्विघ्न पार कराने की कामना की. इस दौरान बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा. नौ अगस्त को श्रावण पूर्णिमा है.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *