धनबाद(DHANBAD):नगर निगम की सात दुकानों को सील किया जायेगा. तीन-तीन नोटिस के बाद भी दुकान का बकाया किराया नहीं देने पर नगर आयुक्त ने 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गयी है. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बताया कि धनबाद नगर निगम अंतर्गत हीरापुर हटिया, पुराना बाजार, हरि गोपाल मजूमदार रोड हावड़ा मोटर के दुकानदारों द्वारा कई वर्षों से किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है. सात दुकानदारों को तीन-तीन नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कर संग्रहक कृष्ण कांत सिंह, राम कुमार शर्मा, राजीव माथुर व मनोज कुमार सिंह की टीम बनायी गयी है. टीम को 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश दिया गया है.
इनकी दुकानें होंगी सील बकाया किराया
मकसूद आलम (पुराना बाजार) 16632 रु
मो मोईज (पुराना बाजार) 42000 रु
सुमन कुमार भगत (पुराना बाजार) 40000 रु
परशुराम सिंह (पुराना बाजार) 32340 रु
मोस्मात सारो (पुराना बाजार) 63000 रु
राजेश कु साव( हीरापुर हटिया) 76800 रु
संजय साव (हीरापुर हटिया) 23040 रु
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

