अबूआ आवास में गड़बड़ी को लेकर धनबाद मुखिया संघ ने तोपचांची बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा…

धनबाद (DHANBAD) तोपचांची में अबूआ आवास में गड़बड़ी , ग्राम सभा की अहवेलना और स्थानीय जनप्रतिनिधि को महत्व नहीं दिया जाने नाराज़ धनबाद मुखिया संघ ने तोपचांची बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है..


इस संबंध में सोमवार को तोपचांची के प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ की अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया । मौजूद मुखियाओं ने प्रखंड कार्यालय और प्रखंड विकास पदाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया।

बैठक के दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष सह घुनघुस्सा मुखिया लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जनप्रतिंधियो और जनता के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध में यह धारणा दी जा रही है। मुखिया के द्वारा ग्राम सभा का पेपर रद्दी में फेंक दिया जाता है। साथ ही जीतपुर मुखिया जाबिर अंसारी ने कहा की सरकार द्वारा दी गई टारगेट और लिस्ट के अनुसार प्रत्योक् पंचायत को अबुआ आवास आवंटित न देकर किसी किसी पंचायत पर विशेष कृपा की जा रही।

वहीं श्रीराम पुर मुखिया प्रसिद्ध सिंह ने कहा की सरकार द्वारा जो नियम संगत है उसके विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय काम कर रहा , ग्राम सभा को भी कोई महत्व नहीं दिया जाता , मनमानी तरीके से काम किया जा रहा।

धरना में जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी , प्रमुख आनंद महतो ने भी संबोधित किया।

वहीं पंचायत समिति का प्रतिनिधत्व कर रहे प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि पदाधिकारी की रवैया से क्षुब्ध होकर अनिश्चित कालीन धरना देने का विचार किया गया है। डीडीसी का निर्देश था की जनप्रतिनिधियों संग कॉर्डिनेशन बनाकर काम करे मगर प्रखंड विकास पदाधिकारी कभी भी मुखियाओं संग कॉर्डिनेशन कर बैठक नही किया गया। इससे भ्रष्ट्राचार की बू आ रही है। बीडीओ दिग्भ्रमित होकर काम कर रहा।


मौके पर मुखिया द्वारिका प्रसाद महतो, सीताराम महतो, गुलाम सरवर खान, उमेश महतो, प्रसिद्ध सिंह, अहमद अली, मुखिया प्रतिनिधि कपिल सिंह, अमृत रजक, अजमत अंसारी, लालचंद महतो मौजूद थे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *