धनबाद लोकसभा NDA प्रत्याशी ढूलू महतो ने निरसा दक्षिण क्षेत्र के सुसुनलिया पंचायत के तेल कुपि बारणी धाट के प्रसिद्ध बारूनी मेला में पहुंचे..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। ढुल्लू महतो का स्वागत पारंपरिक तरीकों से आदिवासी महिलाओं एवं पुरुषों ने किया उपस्थित संथाली समाज को संबोधित करते हुए ढूलू महतो ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मजदूर-किसान के बेटे को टिकट देकर ग्रामीणों का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है..

ढुल्लू महतो,सांसद प्रत्याशी

हम ग्रामीण जनता भाजपा एवं नरेंद्र मोदी जी के विश्वास को टूटने नहीं देंगे , विकसित भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना होगा ,

उन्होंने कहां की हेमंत सोरेन जल जंगल जमीन की बात करके सत्ता में आए परंतु सत्ता में आते ही जल जंगल जमीन की लूट में शामिल हो गए , प्रकृति की गोद में बसे तेल कूपी बारूनी मेला को सांसद बनने के बाद पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने की बात कही |

इस दौरान निरसा विधानसभा क्षेत्र के बोंगा मोड में भाजपा नेता मन्नु तिवारी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया , मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर मधुरेन्द्र गोस्वामी वांपी चक्रवर्ती गोपाल भारती विवेक मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *