DHANBAD किराना दुकानदार के बेटे ने किया कमाल, IPS के बाद अब बने IAS…

DHANBAD किराना दुकानदार के बेटे ने किया कमाल, IPS के बाद अब बने IAS…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के तीसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइया कॉलोनी निवासी आकाश कुमार राय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 279वीं रैंक हासिल कर IAS के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

आकाश कुमार राय इससे पहले भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। पिछले वर्ष उनका चयन IPS के लिए हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए दोबारा परीक्षा दी और इस बार IAS के लिए क्वालीफाई कर लिया।

आकाश के पिता जयरामपुर मोड़ पर एक किराने की दुकान चलाते हैं। साधारण परिवार से आने वाले आकाश ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार, मोहल्ले और शहर में गर्व का माहौल है।

आकाश की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। इलाके के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *