DGP की बड़ी पहल, डायल-112 और होगा दमदार…

DGP की बड़ी पहल, डायल-112 और होगा दमदार…

रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज DGP अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में Emergency Response Support System (ERSS) डायल-112 की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता की समीक्षा हेतु हाई लेवल मीटिंग हुई। मीटिंग में ADG सुमन गुप्ता, DIG इंद्रजीत माहथा, SP (अभियान) अमित रेणु, वायरलेस SP हरविंदर सिंह समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। वहीं, CDAC के जॉइंट डायरेक्टर कलेश एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर बसील जोश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

बैठक के प्रमुख बिंदु
महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं जरूरतमंद लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना।
आगजनी, दुर्घटनाओं, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल अपराध और चिकित्सा आपात स्थितियों में डायल-112 को अधिक प्रभावी बनाना।

प्रत्येक जिले में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के नोडल पदाधिकारी द्वारा डायल-112 की नियमित समीक्षा।
ऑटो, सिटी बस, महिला महाविद्यालय, बैंक, अस्पताल, एटीएम, कोचिंग सेंटर व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर डायल-112 का व्यापक प्रचार-प्रसार।
CDAC के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा ERSS प्रणाली को और अधिक उन्नत बनाने का प्रयास।


तेजी से मिलेगी इमरजेंसी सेवा

इस बैठक में यह तय किया गया कि डायल-112 सेवा को अत्यधिक संवेदनशील और सक्रिय बनाया जायेगा, ताकि झारखंड के किसी भी कोने में आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। वहीं, पुलिस प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि सभी जिलों में नोडल अधिकारियों द्वारा ERSS प्रणाली का अनुश्रवण नियमित रूप से किया जाये।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *