विकसित भारत संकल्प यात्रा,गांव , गरीब,किसान की विकास यात्रा. ‘बाबूलाल मरांडी..

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज गिरिडीह जिलांतर्गत धनवार प्रखंड के ग्राम पंचायत बलहारा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में गांव,गरीब ,किसान,वंचित ,युवा, महिला ,आदिवासी,दलित,सभी वर्गों को मोदी सरकार ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि चाहे इज्जत घर के रूप में करोड़ों शौचालय का निर्माण हो ,प्रधानमंत्री आवास में पक्का घर हो,किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6हजार रूपए किसान सम्मान निधि हो,जनधन खाता हो,आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा की गारंटी हो,पेंशन योजनाएं हो,गैस सिलेंडर,चूल्हा हो ,प्रति व्यक्ति 5किलो चावल की व्यवस्था हो,सभी ने आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा किया है।

उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारे लोग योजना से जुड़ नही पाए हैं,जिसका समाधान विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प जन जन को योजनाओं से जोड़कर ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम सरकारी पदाधिकारियों को आम आदमी और जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। श्री मरांडी ने लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया।

इस अवसर पर पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्षमण प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी जी इस कार्यक्रम के द्वारा पूरे भारत को विकसित करना चाहते हैं. गरीबों के लिए बनीं ऐसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमें सुनिश्चित करना है. श्री मरांडी के नेतृत्व में झारखंड में हम इस कार्य को पूरे मन से कर रहे हैं. यह योजना शत प्रतिशत सफल होगी, यह हमारा प्रयास है. इस अवसर पर जिला अधयक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, उदय सिंह, डोरंडा मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन वर्मा, महेंद्र चौधरी, राजेंद्र यादव, श्रीकांत इत्यादि उपस्थित थे.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *