पुल के नीचे अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस..

गिरिडीह(GIRIDIH): शहर के सिहोडीह स्थित नया पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव अर्धनगन अवस्था में पाया गया है। पुल की नीचे शव पाए जाने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इधर मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को होने पर फौरन पुलिस मौके पहुंची।


पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से पहचान करने की कोशिश की गई। मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


इधर शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक कहां का रहने वाला है और उसका शव नया पुल के नीचे कैसे पहुंचा पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है।

बताया गया कि शनिवार की दोपहर किसी व्यक्ति की नजर पुल के नीचे शव पर पड़ी। जिसके बाद आस पास के लोगों को जानकारी हुई और मुफ्फसिल पुलिस को सूचना दी गई।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *