भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ग्राउंड सिचुएशन रिपोर्ट की DC ने की समीक्षा..

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आगामी 4 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री राहुल गांधी की धनबाद में आयोजित होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ग्राउंड सिचुएशन रिपोर्ट, सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं की उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा की।

उपायुक्त ने यात्रा का धनबाद जिले में प्रवेश, स्वागत, रात्रि विश्राम स्थल की सुरक्षा, लाइटिंग, साफ सफाई, सुरक्षा बलों के आवासन, मोटर कारकेड, एम्बुलेंस सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की।

यात्रा के दौरान श्री राहुल गांधी बस से कहां-कहां उतरकर लोगों से मिलेंगे, कहां-कहां बस के ऊपर रहेंगे और कहां-कहां पैदल यात्रा करेंगे, के बारे में भी उपायुक्त ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने श्री राहुल गांधी से मिलने वाले लोगों की अच्छे से जांच करने और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को पास में जाने की इजाजत नहीं देने का निर्देश दिया।

साथ ही विश्राम स्थल, प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री वरुण रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री कमलाकांत गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रशीद राजा अंसारी व अन्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *