रामनवमी पूजा और अखाड़ा जुलूस को ले डीसी एवं एसपी ने जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की..

पाकुड़(PAKUD): रामनवमी पूजा और अखाड़ा जुलूस को ले डीसी मृत्युंजय बरनवाल एवं एसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से समाहरणालय की सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की।

बैठक में डीसी ने पूजा समिति, अखाड़ा समिति को सख़्त हिदायत देते हुए कहा कि अखाड़ा जुलूस के दौरान शराब का सेवन करने वाले वालंटियर और भड़काऊ गाना बजाए जाने पर सीधे एफ आई आर कि कार्रवाई होगी।

पूजा समिति और अखाड़ा समिति को डीसी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अखाड़ा समिति अपने निर्धारित जुलूस के रूट चार्ट पर ही जुलूस निकालेंगे और रात 10:00 बजे तक समाप्त कर देंगे।डीसी ने सभी थानेदार और एसडीपीओ को जुलूस के दौरान बाजा बजाए जाने वाले गाने 10 से 15 सेलेक्ट कर सुनकर उन्ही गानों को बजाएं जाने की अनुमति देंगे जो किसी भी प्रकार से एग्रेसिव ना हो,

अन्यथा डीजे वाले पर एक्शन ली जाएगी। पूजा समिति और अखाड़ा कमेटी पर भी एफ आई आर होगी। बैठक में डीसी ने सभी अखाड़ा समिति से रूट चार्ट और सिविल एसडीओ से जुलूस प्रदर्शन का परमिशन लेकर ही जुलूस प्रदर्शन करने की बात कही।


उन्होंने कहा की फिल वक्त राज्य में आचार संहिता लगी हुई है, सभी प्रखंडों में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था किए जाने के बात डीसी ने अखाड़ा समिति को बताया। बिजली विभाग को जुलूस प्रदर्शन के दौरान पावर कट करने का निर्देश डीसी के द्वारा दिया गया। डीसी ने कहा कि पाकुड़ में रामनवमी पर्व या कोई भी पर्व बहुत ही शांति प्रिय ढंग से मनाया जाता रहा है,

और पाकुड़ की छवि राज्य में एक पीस फुल जिले के रूप में जानी जाती है। इस बार भी आप सब मिलजुल कर रामनवमी पूजा और अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से करें इसमें जिला प्रशासन आप सभी को सहयोग करेगी। बैठक में एस पी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि अखाड़ा जुलूस का रूट चार्ट को पैदल वॉच कर देख ले कहीं सड़क पर बालू, गिट्टी, ईट रखी है तो उसे हटवा दे ताकि जुलूस के प्रदर्शन के दौरान परेशानी ना हो।

जुलूस प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक पेट्रोलिंग पार्टी आगे रहेगी और दूसरी पार्टी पीछे रहकर वॉच करेगी, साथ ही सादे लिबास में भी जवान तैनात रखकर निगरानी करने की बात एसपी ने शांति समिति की बैठक में कहीं।

साथ ही कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कड़ी निगरानी रखें ताकि किसी प्रकार का गलत मैसेज किसी ग्रुप में ना डाली जाए जिससे कोई परेशानी खड़ी हो। उसे बैठक में एस डी पी ओ डी एन आजाद, विजय कुमार, डीएसपी जितेंद्र कुमार, सभी थाना प्रभारी, सभी बी डी ओ, सीओ और सभी प्रखंड के पूजा समिति ,अखाड़ा समिति के सदस्य गण , गणमान्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *