धनबाद (DHANBAD)झारखंड स्किल कांक्लेव 2024 का आयोजन सोमवार, 30 सितंबर 2024, को बलियापुर स्थित हवाई पट्टी में किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर डीसी माधवी मिश्रा, एसएसपी हृदीप पी जनार्दन सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने रविवार की देर शाम कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान हेलीपैड, मुख्यमंत्री का स्वागत, स्टेज, वॉर रूम, लंच स्पेस, माननीय मुख्यमंत्री के लिए रेस्ट रूम, रैंप, पेवेलियन, पगोड़ा, स्टॉल, बंटिंग व ब्रैंडिंग, कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, सुरक्षा, पेयजल, मोबाइल टोइलेट सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा व एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के साथ नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष कुमार, एसडीओ राजेश कुमार, श्रम अधिक्षक प्रवीण कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, बीडीओ बलियापुर राजेश सिन्हा, सीओ सुदीप एक्का, थाना प्रभारी बलियापुर आशिष भारती, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे…
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

