DC व SSP ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि…

DC व SSP ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि…

शिबू सोरेन आश्रम के प्रांगण में किया पौधारोपण, ग्रहण किया प्रसाद..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार आज टुंडी के पोखरिया में मनियाडीह स्थित शिबू सोरेन आश्रम में विधायक टुंडी सह शिबू सोरेन आश्रम के संरक्षक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने स्मृति शेष – दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद उन्होंने आश्रम का भ्रमण किया। दिशोम गुरु के कमरे का अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने आश्रम के प्रांगण में पौधारोपण किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे। उनका संघर्ष, बलिदान व नेतृत्व सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वे झारखंड की माटी के कण-कण में जीवित रहेंगे।

इसके बाद उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *