DC के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय PC एंड PNDT जांच टीम द्वारा माँ डाइग्नोस्टिक सेन्टर में की गई छापेमारी…

DC के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय PC एंड PNDT जांच टीम द्वारा माँ डाइग्नोस्टिक सेन्टर में की गई छापेमारी…

जांच के दौरान पीएनडीटी नियमों का पाया गया उलंघन

नियमों के उलंघन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटर और यूएसजी(USG) मशीन को किया गया सील

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 08 मार्च 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय पीसी एंड पीएनडीटी जांच टीम द्वारा धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर स्तिथ माँ हॉस्पिटल के माँ डाइग्नोस्टिक सेन्टर में औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान पीसी एंड पीएनडीटी टीम द्वारा माँ डाइग्नोस्टिक के अल्ट्रा साउंड सेन्टर में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड करते पकड़ा गया, जो कि पीसी एंड पीएनडीटी के नियम का उलंघन है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन एवं उपायुक्त द्वारा गठित पीसी एंड पीएनडीटी टीम द्वारा उस सेंटर और यूएसजी(USG) मशीन को सील कर दिया गया।

उपायुक्त द्वारा गठित टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, सहायक नोडल पीसी एंड पीएनडीटी डॉ विकास कुमार राणा, डॉ सुनील कुमार, डॉ राकेश ईन्दर सिंह, डॉ सैम्स तबरेज आलम, एवं एनजीओ से नीता सिन्हा मौजूद थें।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *