झरिया(JHARIA): धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने सिंदरी अनुमंडल में बने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इंदिरा चौक स्थित पंडाल का जायजा लेते हुए उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को सभी सरकारी मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, महिला और पुरुषों के लिए अलग गैलरी, वॉलेंटियर्स और आपातकालीन सेवा के मोबाइल नंबर लगाने पर जोर दिया। उन्होंने पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि भीड़भाड़ के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस निरीक्षण में धनबाद एसडीएम राजेश कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार, तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, घनुवाड़ीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार और बोरागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

