
धनबाद(NIRSA): दुर्गा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं कई पूजा पंडालों का उद्घाटन भी हो चुकी हैं।पूजा को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी भी कर चुकी हैं हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई हैं उसी की मद्दे नजर रविवार की दोपहर जिला उपायुक्त आदित्य रंजन एव एसएसपी प्रभात कुमार निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एव तैयारियों की जायजा लेने पहुंचे उनके साथ साथ जिला प्रशासन की पूरी महकमा साथ थी।सर्वप्रथम कालूबथान होते हुए चिरकुंडा थाना पहुंचे जहां अधिकारियों को पूजा संबंधित कई दिशा निर्देश दिए उसके पश्चात निरसा पहुंचे और पूरी विधि व्यवस्था का जायजा लिया जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा हैं जो भी दर्शनार्थी पूजा घूमने आए उन्हें किसी प्रकार कोई परेशानी ना हो एक अच्छे माहौल में पूजा का आनंद ले सके चुकी चिरकुंडा क्षेत्र सीमावर्ती क्षेत्र हैं पड़ोसी राज्य से दर्शनार्थी झारखंड में आयेगे और झारखंड के लोग बंगाल जाएंगे इस दौरान यातायात सुगम हो जिसका पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं।एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूजा को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है भीड़ भाड़ वाला स्थल में महिला एव पुरुष पुलिस बल उसके साथ साथ सादे लिबाज में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है हर विषम परिस्थिति को निपटने के लिए पुलिस तैयार हैं,बाइकर्स गैंग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी वैसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, एसएसपी ने यह भी आग्रह किया कि जो भी दर्शनार्थी अपने छोटे बच्चों के साथ पूजा घूमने निकले वह अपने बच्चे के पॉकेट में अपना नाम पता ओर मोबाईल नंबर लिख कर अवश्य डाल दे मेला या भीड़ भाड़ के दौरान अगर अपने परिजनों से बच्चे बिछड़ जाते है तो उनके परिजनों तक आसानी से पहुंचाया जा सके, सभी शांति और सौहार्द पूर्वक पर्व मनाए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई दी इस मौके पर निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला,निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा,चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय,चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर फागू होरो सहित तमाम ओपी प्रभारी उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

