DAV कोयला नगर में शिक्षक दिवस समारोह का हुआ आयोजन…

DAV कोयला नगर में शिक्षक दिवस समारोह का हुआ आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-C के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एन. एन.श्रीवास्तव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का वास्तविक निर्माता शिक्षक ही होते हैं। वे बच्चों में अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सही सोच का बीज बोते हैं। शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे हमें जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं। अगर डॉक्टर जीवन बचाते हैं, इंजीनियर पुल और इमारतें बनाते हैं तो शिक्षक इंसान के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। शिक्षक दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने और शिक्षा के महत्व को समझने का दिन है। यह हमें याद दिलाता है कि अच्छे शिक्षक ही समाज और देश की मजबूत नींव रखते हैं। इस अवसर पर सीनियर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की भूमिका में जूनियर छात्रों के समक्ष अपनी योग्यता प्रदर्शित की। इस दौरान शिक्षकों के सम्मान में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के वरीय शिक्षक अरबिंद पात्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर करुणा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, सुधांशु दीनबंधु, आर आर प्रसाद, शरद श्रीवास्तव, बी. के मंडल सहित सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *