धनबाद(DHANBAD):DAV कोयलानगर में CBSE की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित..सम्मान समारोह पहुंचे झारखंड के द्वितीय टॉपर कृष्णा समेत कई छात्र छात्राओं ने कहा,टॉपर होने के बाद भी गणित में मॉर्क्स कम मिलें…CBSE को पुनः कॉपी जांच के लिए आवेदन देंगे…
डीएवी कोयलानगर में सीबीएसई दसवीं में कृष्ण कुमार को धनबाद जिला में प्रथम एवं राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने तथा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर छात्रों को सम्मानित करने और उनके माता-पिता द्वारा निभाई गई अमूल्य भूमिका को स्वीकार करने के लिए गौरवपूर्ण और यादगार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 77 और कक्षा विज्ञान में 19, कॉमर्स में 4 तथा आर्ट्स में 2 छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे छात्रों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। मैं सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आगे उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जिनके निरंतर समर्थन ने इस सफलता को संभव बनाया। वहीं, छात्रों की अटूट लगन की सराहना की और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। आगे उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी प्रतिभा से समाज के लिए एक प्रेरणा स्थापित की है।आपकी यह उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने भी माना कि जो छात्र हर विषय में 90 से ऊपर अंक लाएं है उनमें से कई को इस बार गणित के मार्क्स बहुत कम आएं है…ऐसे में उन्हें आशंका है कि जांच के दौरान मूल्यांकन सही नहीं किया है..वे इसको लेकर बोर्ड को चैलेंज करने के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहें है..
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन निरंतर प्रेरणा के संदेश और शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के लिए स्कूल की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि के साथ हुआ। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकायें उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए गोविंद के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

