DAV कोयलानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया…

DAV कोयलानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया…

धनबाद (DHANBAD):कोयला नगर बीसीसीएल टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-C के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री एन. एन.श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। तत्पश्चात छात्रों ने कर्ण प्रिय राष्ट्रगान से समारोह में उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत कर इस अवसर की गरिमा को और बढ़ा दिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम की भव्यता शिक्षक सह NCC प्रभारी समरेंद्र नारायण एवं पीईटी मनीष कुमार कुशल दिशा निर्देश में छात्रों द्वारा समकालिक मार्चपास्ट प्रस्तुति से हुई, जिसमें छात्रों ने अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया।

मौके पर प्राचार्य एन.एन.श्रीवास्तव ने समारोह में उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भारत की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्र के गौरव को अक्षुण्ण रखने के संकल्प को दोहराते हुए पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना को याद दिलाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की जांबाज़ी का प्रतीक है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा देश 78 वर्षों में, सभी क्षेत्रों में असाधारण प्रगति की है। आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने के मार्ग पर काफी दूरी तय कर ली है और प्रबल आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। आर्थिक क्षेत्र में, हमारी उपलब्धियां साफ-साफ देखी जा सकती हैं। भारत, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है। आगे उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सफलता पर कहा कि डीएवी कोयला नगर के लिए बड़े हीं गर्व की बात है कि हमारा विद्यालय राज्य भर में प्रथम आया है। कार्यक्रम का समापन सीनियर पीजीटी अरविन्द पात्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर श्रीमती करुणा श्रीवास्तव,शिक्षिका ममता श्रीवास्तव, सी पी मिश्रा मिश्रा, शरद श्रीवास्तव. बी. के मण्डल, सुधांशु दीनबंधु आदि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *