डालसा ने नशे के शिकार बच्चों को किया रेस्क्यूवात्सल्य परियोजना के तहत जिले में चलाया जा रहा है अभियान…

धनबाद(DHANBAD) धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे वात्सल्य योजना के तहत सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर से नशे के शिकार एक नाबालिक का रेस्क्यू सीडब्ल्यूसी के सहयोग से किया गया बच्चों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल धनबाद में लाया गया ..

उसकी सूचना मिलते हैं अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चे से बातचीत की डॉक्टर को बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। न्यायाधीश ने सीडब्ल्यूसी को निर्देश दिया कि बच्चे की पढ़ाई लिखाई और उचित देखभाल के लिए तुरंत प्रबंध किया जए ।

नाबालिक बच्चा आसनसोल का रहने वाला है जिसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह रेलवे स्टेशन में रहता है उसने बताया कि साथियों के साथ उसने नशा करना सीख लिया इस बावत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव राकेश रोशन ने बताया कि झालसा के निर्देश पर नशाखोरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर डॉक्टर की सहायता से उनकी लत को छुड़ाकर उनके उज्जवल एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर वात्सल्य परियोजना पूरे जिले में चलाई जा रही है जिसके तहत आज एक बच्चे का रेस्क्यू हुआ है ।

इस मौके पर परियोजना के सदस्य डॉ विकास कुमार राणा , सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, डीसीपीओ साधना कुमारी, एनजीओ के सदस्य संतोष विकराल , महेश्वर रवानी, पीएलवी चंदन कुमार , अजीत कुमार दास ने भाग लिया ।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *