रांची में PM मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब. लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत,बड़ी संख्या में समर्थक और BJP कार्यकर्ता मौजूद..

रांची(RANCHI): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर झारखंड दौरे पर चाईबासा पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी रांची एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इसके बाद ओपन जीप में सवार हो कर पीएम मोदी राजधानी की सड़क पर दिखाई दिए. इस दौरान उनपर पुष्पवर्षा की गई. पीएम मोदी ने हाथ हिला कर जनता का अभिवादन किया. जीप में प्रधानमंत्री के साथ सांसद और रांची से लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मौजूद हैं. उनका काफिला धीरे-धीरे हरमु रोड होते हुए रातू रोड की ओर बढ़ रहा है.


रोड शो को लेकर राजधानी में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. भारत माता चौक से लेकर हरमु रोड में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. वहीं हर चौक-चौराहे पर हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित हैं.

झारखंड को भाजपा ने बनाया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत बिरसा मुंडा को नमन कर किया. उन्होंने कहा कि भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है. झारखंड के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है. उन्होंने कहा कि झारखंड को अटल जी ने बनाया, भाजपा ने बनाया. कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया. ये भाजपा की ताकत थी, अटल जी की दीर्घ-दृष्टि थी कि झारखंड बना. कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आए. पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे. आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है.

गरीबों को मिल रहा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

पीएम मोदी कहा कि हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की. आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है. मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की. इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की. इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है. आज झारखंड हर कोने में विश्वास के साथ, उमंग के साथ, उत्साह के साथ एक ही बात कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार.

रांची में तीसरी बार पीएम मोदी का रोड शो

झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार रोड शो करेंगे। पहली बार साल 2019 में उन्होंने रोड शो किया था। दूसरी बार साल 2023 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आए थे, तब उन्होंने रोड शो किया था। आज होने वाला रोड शो भारत माता चौक से शुरू होगा जो किशोरगंज चौक, शनि मंदिर चौक, गौशाला चौक और रातु रोड न्यू मार्केट तक रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *