सिंदरी बस्ती फुटबॉल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता किया गया आयोजन..

सिंदरी(SINDRI)मल्लिक समाज उत्थान समिति की तरफ से रविवार को सिंदरी बस्ती फुटबॉल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजन किया गया। यह फायनल मैच F.G.S. क्लब गोपीनाथडीह और मनोज-11 कुशबेरिया के बीच दस-दस ओवर का मैच खेला गया। जिसमें मनोज-11 कुशबेरिया को दस ओवरों में 59 रनों का लक्ष्य मिला। जिसमें कुशबेरिया के टीम 7 विकेट, 7.2 ओवर से जीत हासिल कर ली इस क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता फाइनल के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी आदेश कुमार एवं शिव चन्दन कुमार तथा मल्लिक समाज के महासचिव सुबल मल्लिक जिला संगठन महामंत्री रामु मल्लिक दोलाबड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश मल्लिक उपस्थित हुए मंच का संचालन अजित मल्लिक के द्वारा किया गया.

विजेता टीम को महासचिव सुबल मल्लिक जिला संगठन महामंत्री रामु मल्लिक थाना प्रभारी आदेश कुमार एवं शिव चन्दन कुमार तथा उप विजेता टीम को थाना प्रभारी आदेश कुमार दोनों टिम को ट्रॉफी देकर संमानित किया गया इस क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के उपस्थित सदस्य अजय मल्लिक कमल मल्लिक पिन्टु मल्लिक जितेन मल्लिक संजय मल्लिक चण्डी मल्लिक जगगनाथ अशोक मल्लिक सुजीत मल्लिक बबलु मल्लिक वरूण मल्लिक राजु मल्लिक आदेश मल्लिक उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *