CPI माले के धनबाद जिला कमिटी ने 08 सूत्री मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना…

CPI माले के धनबाद जिला कमिटी ने 08 सूत्री मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना…

धनबाद(DHANBAD): पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक-13/11/2025 को भाकपा माले धनबाद जिला कमिटी की ओर से स्थानीय रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना की अध्यक्षता जिला सचिव काॅ.बिंदा पासवान ने किया।

धरना का विषय-
1) झारखंड मे पलायन रोकने हेतू नीजि एंव आउटसोर्सिंग कंपनी मे 75% स्थानीय लोगो को रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करे।
2) सीएनटी-एसपीटी एक्ट समेत तमाम विशिष्ट कानून को शक्ति से लागू।
3) नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियो पर जनसंहार बंद करे।
4) सोनम वांगचु को रिहा करो एंव लद्दाख मे छठी अनुसूची लागू करो।
5)जल,जंगल, जमीन की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करे।
6)मंहगाई पर रोक लगाओ।
7) अतिवृष्टि के कारण किसानो के फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाय।
8)धनबाद नगर निगम चुनाव की तारीख अविलंब घोषणा किया जाये।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा की आज भाजपा कि गठबंधन सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश व झारखंड को एक नई गुलामी की ओर ले जा रही है।आज भूमि एंव वन कानून मे ऐसे संसोधन कर रहे है।जिसमे यहां की जमीन कोर्पोरेट घराने को कौड़ी के भाव से दे सके।इनकी गलत नीति के चलते आज देश मे महंगाई-बेरोजगारी चरम सीमा पर है।ग्राम सभा के तमाम अधिकारो को छीन लिया है और न ही उचित मुआवजा, न ही रोजगार दे रही है।जरूरत है इसके खिलाफ व्यापक गोलबंदी कर संघर्ष करने की ।

धरना मे जिला सचिव काॅ. बिंदा पासवान, हरि प्रसाद पप्पू,कार्तिक प्रसाद, हरेन्द्र सिंह, टुटुन मुखर्जी, बादल बाउरी,सुभाष प्रसाद सिंह, सुभाष चटर्जी, मोहम्मद शेख रहिम,आनंद मयीपाल, गणेश महतो,संतोष रवानी,श्रीकांत सिंह, विजय कुमार पासवान, राणा चट्टराज, सरोज देवी,सीमा पासवान, माधुरी कुमारी,मो.अख्तर हुसैन, विनय सिंह, रोशन मिश्रा, अतिकुल अंसारी,विश्वजीत राय, बुटन सिंह, राजेन्द्र पासवान, तुलसी रवानी,सपन गोराई, भूषण महतो,मनिष यादव, सोनू गोराई, शशी पासवान, जयदीप बनर्जी, भोला ताम्रकार, औरंगजेब खान, प्रदीप हरिजन, नकुल देव सिंह,चिंटू रवानी,करण पासवान, नरेश पासवान, पतित पावन माजी,काशीनाथ मंडल, मिठु रजक, उमेश पासवान, सुरेश पासवान, यमुना शर्मा, शुभम पासवान, चांदो चौहान, शनी पासवान, लड्डू अंसारी,शंभु भुईया,चंदेशर पासवान, संजय पासवान, राजेश कुमार महतो,गोपाल महतो वंशी महतो,जटल महतो,योगेश महतो,सहदेव सिंह, विरंची महतो,अमर सिंह, मुस्ताक खान, जगदीश साव, संजीत पासवान, रामदास यादव,आदित्य चौहान, नवीन कुमार, सुभाष पासवान, सिकंदर पासवान, अजय प्रजापति, जयजीत मुखर्जी, सोमनाथ गोराई, पप्पू सिंह ,राजेश गोराई आदि दर्जनो साथी उपस्थित हुए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *