कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को इलेक्शन कमिशन की कड़ी फटकार…

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आज भारत निर्वाचन आयोग ने फटकार लगाई है। खड़गे पर लोकसभा चुनाव 2024 में बाधा डालने का इल्जाम है। आयोग ने उनके बयानों को “चुनाव संचालन के महत्वपूर्ण

पहलुओं पर हमला” बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करने में अत्यधिक देरी की गई और उस डेटा में विसंगतियां पाई गई। चुनावों की स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रकृति पर ये गंभीर संदेह पैदा कर रही है। आयोग ने कहा कि जारी चुनावों के बीच मतदान के आंकड़ों को लेकर लगाए जा रहे निराधार आरोप भ्रम पैदा करने, गुमराह करने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में बाधा डालने के लिए हैं। इस तरह के बयानों का मतदाताओं की भागीदारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और राज्यों में चुनाव मशीनरी का मनोबल गिरा सकता है।

चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा कि मतदान के आंकड़े जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और प्रोटोकॉल के अनुसार है। खड़गे के बयान न केवल निराधार हैं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास भी हैं। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखें और निष्पक्ष होकर चुनाव लड़ें।

NEWS ANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *