चंद्रपुरा प्रखंड कॉग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की बैठक दुग्दा स्थित इंटक यूनियन के कार्यालय में हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह व संचालन मंटु महथा ने किया।बैठक में कॉग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता मुख्यरूप से शामिल हुए।
बैठक में जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कॉग्रेस पार्टी को बूथ स्तर मजबूत बनाना है।जबतक बूथ लेबल पर कार्यकर्ता सक्रिय नही होंगे तबतक जनता की समस्याओ का समाधान नहीं होगा।उन्होंने कहा कि बूथ लेबल के कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत बनते है।
जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और आम लोगो की समस्या को सुने और उसे पार्टी के नेताओ के समक्ष रखे।उन समस्याओं का अवश्य समाधान होगा।इस अवसर पर चंद्रपुरा प्रखंड प्रभारी गणेश निषाद, परवेज आलम, कैलाश गिरी, अशोक दशोधी, गणेश दास, विश्वनाथ दयाल, गोरचंद मंडल, रजनीश दास, पवन राव, सिकंदर चौहान, शेखर देव, रविन्द्र यादव, मो शाहबुद्दीन, बंटी पाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए बोकारो चंद्रपुरा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…